सनातन (हिंदू) धर्म में देवी-देवताओं की संख्या को लेकर लोगों में आज भी एक भ्रांति या कहें भ्रम है, हमारे इस रहस्य से भरे धर्म में कई बातों का जवाब नहीं मिल सका ऐसा ही एक विषय है। हिंदू देवी-देवताओं की संख्या की हमारे धर्म में देवी देवताओं की संख्या 33 करोड़ है ऐसा कहा जाता है। कियूंकी पुराणों में कहा गया शब्द कोटि जिसका का लोगों ने शाब्दिक अर्थ करोड़ निकाला है।
परंतु सही मायने में तो 33 कोटि देवता है न की 33 करोड़। हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी-देवता हैं। इस मामले पर अलग-अलग राय हैं. इस मामले पर कई विद्वान और विशेषज्ञ अपनी राय रख चुके हैं, लेकिन अभी भी इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. लोग कोटि शब्द का गलत अर्थ समझते हैं। कोटि शब्द के दो अर्थ हैं; 1- प्रकार और 2- करोड़। कोटि का अर्थ प्रकार भी होता है - अत: 33 प्रकार की देवता। इसी लिए हिंदू धर्म को मिथकों और रहस्यों का भंडार कहा जाता है।
33 कोटि देवी देवताओं की सूची जहां तक 33 करोड़ देवताओं की बात है, उनमें 8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य, इंद्र और प्रजापति शामिल हैं। कई स्थानों पर 33 करोड़ में इंद्र और प्रजापति की जगह दो अश्विनी कुमारों का उल्लेख किया गया है।
2 अश्विनी कुमार के नाम- 1. नासत्य 2. दस्त्र
8 वसुओं के नाम- 1. आप 2. ध्रुव 3. सोम 4. धर 5. अनिल 6. अनल 7.प्रत्युष 8. प्रभास
0 टिप्पणियाँ