Best Top 10 Most Beautiful States And Places To Visit In India
header ads

Best Top 10 Most Beautiful States And Places To Visit In India

10 Most Beautiful States And Places To Visit In India
(भारत में घूमने के लिए 10 सबसे सुंदर राज्य और स्थान) 


भारत एक विविधता और खुबसूरत स्थानों से परिपूर्ण देश है। जो यहां आने वाले प्रवासियों को बिलकुल निराश नहीं करता। भारत में कई जगह ऐसी है जो धर्म से जुड़ी है और कुछ ऐसी जिसका सांस्कृतिक महत्व है। तो कई जगहें ऐसी है जो आर्क्टिटेक की दृष्टिकोण से भी किसी ख़ज़ाने से कम नहीं है। यहां भारत में आपको पर्यटन स्थानों में सबसे अधिक विविधताएं देखने मिलती है। 
जो दुनिया के किसी और देश में नहीं मिलती धार्मिक पर्यटन स्थानों के अलावा मन को शांति प्रदान करने वाले पहाड़ी इलाके, राजस्थान और कच्छ का रण क्षेत्र, अत्यंत प्राचीन एवम आर्किटेक्चर से जुड़े दुर्लभ स्थान तो कैलाश मंदिर जैसे आश्चर्यचकित करने वाले हिस्टोरिकल स्थान और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन मौजूद हैं।

अपनी इन्ही विशेषताओं के कारण भारत भी आज दुनियां भर के प्रवासियों में प्रमुख पर्यटन का केंद्र बन रहा है।

हम आज आपको भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ स्थानों के बारे में बताने वाले है जहां जाकर आप भी अपनी मीठी यादों की मेमरी में एक पन्ना और जोड़ सकते हैं।

1. उत्तर प्रदेश, भारत

दुनियां का सबसे पवित्र और पौराणिक एवम अति प्राचीन माना जाने वाला शहर वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में प्रमुख पर्यटन स्थल है। वाराणसी में स्तिथ काशी एक ऐसा शहर जो भगवान शिवजी को अति प्रिय है, जहां वो साक्षात मां पार्वती के साथ विराजमान है। यह जीवन और मृत्यु का सार समझाने का सामर्थ्य रखने वाला स्थान है। यूपी के वाराणसी को हिंदू धर्म में आध्यात्मिक नगरी भी कहा जाता है। जहां पर मंदिरों के अलावा पवित्र और पौराणिक कथाओं और शास्त्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण घाट भी मौजूद है। जिनके दर्शन कर आप भारत की संस्कृति और विविधता एवम धर्म के बारे में ज्यादा जान सकते है।

उत्तर प्रदेश में क्या करें ?

सुबह में नाव की सवारी करें और गंगा नदी में पवित्र स्नान कर अपने शरीर को पावन करे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में घाटों पर अद्भुत सूर्यास्त होते देखे और शाम को पावन पवित्र मां गंगा की आरती का लाभ लेना ना भूले।

वाराणसी के दर्शनीय स्थलों की सैर। आप अगर दिवाली के समय वाराणसी आए हैं तो यहां के घाटों पर अद्भुत दिवाली उत्सव का लाभ अवश्य ले।

उत्तर प्रदेश जाने पर आप इन प्रमुख स्थानों पर जरूर जाएं 

1. काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश...
2. गंगा आरती (दशाश्वमेध घाट), उत्तर प्रदेश...
3. अस्सी घाट, उत्तर प्रदेश...
4. मणिकर्णिका घाट, उत्तर प्रदेश...
5. बटुक भैरव मंदिर, उत्तर प्रदेश... 
6. कालभैरव मन्दिर, उत्तर प्रदेश...
7. संकठा मन्दिर, उत्तर प्रदेश...
8. संकटमोचन मन्दिर, उत्तर प्रदेश...
9. दुर्गा मन्दिर, उत्तर प्रदेश...
10. तुलसी मानस मन्दिर, उत्तर प्रदेश...

उत्तर प्रदेश जाने का सबसे अच्छा समय 

अक्टूबर से मार्च

2. लेह, भारत 

लेह भारत का एक अद्भुत स्थान है। जहां जाने पर लगता है कुदरत ने अपने सारे रंगो को इसी क्षेत्र में भर दिया हो। इस क्षेत्र की पहाड़ियों में अंतहीन बर्फ और बौद्ध मठों की संस्कृति, उनकी अद्भुत विरासते दिखती है। लेह में आसपास के क्षेत्रो में अद्भूत कला एवम प्रकृति दिखती हैं। यदि आप एक स्वच्छ और कुदरती वातावरण में शेर करना चाहते हैं, तो लेह इसका आनंद लेने के लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती हैं।

लेह में क्या करें ?

नुब्रा वेली में स्तिथ सबसे पुराने और सबसे बड़े (बौद्ध मठ) दिसकित मठ का दौरा करें।
दुनियां के कुछ सबसे ऊंचे स्थानों पर घूमे।
बाइक राइडिंग और जीप सफारी का मजा लें।
एवम ऊंट पर सवारी करके आनंद उठाएं।
यहां के स्थानीय बाजारों में शॉपिंग का लाभ उठाएं।

लेह जाने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं 

1.लेह पैलेस, लेह...
2.स्पितुक मठ, लेह...
3.थिकसे मठ, लेह...
4.हेमिस मठ, लेह...
5.संगम घाटी, लेह... 
6.पैंगोंग झील, लेह...
7.नुब्रा घाटी, लेह... 

लेह जाने का सबसे अच्छा समय 

अप्रैल से जुलाई

3. राजस्थान, भारत

अपनी उत्कृष्ठ परंपरा एवम राजपूती ठाठ के लिऐ जाना जाने वाला राजस्थान देश में ही नहीं बल्कि विदेशी प्रवासियों में भी लोकप्रीय प्रवासन स्थल है। थार जैसे विशाल सोनेसा चमकता रेगिस्तान और यहां की गर्म हवाएं तो अरावली में विशाल पर्वतमालाए और हिलस्टेशन इसके अलावा अनेकों धार्मिक और पौराणिक मंदिरों से भरा पड़ा है। राजस्थान ऐसी विविधता एक यात्री को राजस्थान के अलावा कहीं और नहीं मिल सकती।

राजस्थान में क्या करें ?

स्थानीय इलाकों में फेमस चीजों की शॉपिंग करे ब्लू पॉटरी, जोधपुरी जुत्ती, बांधनी सारी, राजस्थानी कठपुतली, शाही और रजवाड़ी कालीन यह सब खरीदें।
राजस्थान में थोर का रण देखने जाएं।
प्रसिद्ध स्थानीय मंदिरों में जाएं करणी माता मंदिर, तनोट माता मंदिर।
प्रसिद्ध किलो और महलों की मुलाकात लें वहां के इतिहास के बारे में जाने।

राजस्थान जाने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं

1. माउंट आबू, राजस्थान...
2. पुष्कर ब्रह्मा मंदिर, राजस्थान...
3. उदयपुर, राजस्थान...
4. रणथंभोर, राजस्थान... 
5. केवला देव राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान...
6. नीमराना फोर्ट पैलेस, राजस्थान...
7. कुलधारा विलेज, राजस्थान... 
8. जयपुर, राजस्थान... 
9. जोधपुर, राजस्थान...
10. जैसलमेर, राजस्थान... 
11. करणी माता मंदिर, राजस्थान... 
12. तनोट माता मंदिर, राजस्थान... 

राजस्थान जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से फरवरी 

4. गोवा, भारत

गोवा अपने टेस्टी सी फूड, खूबसूरत समुद्र तट, जगमगाती नाइटलाइफ, चमक धमक सी भरी मार्केट लिए प्रवासियों में लोकप्रिय है। गोवा मे छोटे बड़े लगभग 40 समुद्री तट है।
भारत के पश्चिमी तट पर बसा तथा महाभारत में गोपराष्ट्र (गोपालकों का देश) नाम से उल्लेखित किया गया गोवा भारत का प्रमुख राज्य है। गोवा वेस्टर्न के साथ भारतीय संस्कृति का मिश्रण करता है। हर वर्ष गोवा अपने शानदार समुद्र तटों से लाखों विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 
यहां का कैंडोलिम बीच सबसे लोकप्रिय है। जहां दुनिया भर से यात्री आते है और बीच के किनारे धूप में बैठकर प्रकृति द्वारा रचित समुद्र का नज़ारा देखते है। इसके अलावा, अंजुना समुद्र तट भी एक अद्भुत और कम भीड़ वाली जगह है, जहां आप चपोरा किले में भी जा सकते हैं। गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों में से एक पालोलेम माना जाता है, जो पूरी तरह प्राकृतिक संरचना से घिरा हुआ है।

गोवा में क्या करें ?

गोवा में कई प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस के आलावा एडवेंचर एक्टिविटीज करने की जगहें है, यहां घूमने के लिए पूरा एक महीना भी कम पड़ जाएगा। 
किराए पर बाइक लेकर आप आस पास के बीचों पे जा सकते है।
बाइक पर लॉन्ग राइड का आनंद उठाए।
यहां के प्रसिद्ध मंदिरों और चर्चो में जाएं।
यहां के बारों में मजेदार नाइट लाइफ को एन्जॉय करें।
यहां के मार्केट में समान खरीदें।
अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो यहां का सी फूड ट्राई करें।


गोवा जाने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं

1. अंजुना बीच गोवा
2. मार्टिन कार्नर गोवा...
3. टीटो नाईटक्लब गोवा...
4. सैटरडे नाईटक्लब गोवा...
5. अगुआडा किला गोवा...
6. दूधसागर वॉटरफॉल गोवा...
7. पालोलेम बीच गोवा...
8. नेवेल एविएशन म्यूजियम गोवा...
9. चापोरा किला गोवा...
10. बागा बीच गोवा...

इसके अलावा कुछ प्रसिद्ध मंदिर भी है जहां आप जा सकते है।

महालक्ष्मी मंदिर, दामोदर मंदिर, श्री भगवती मंदिर, लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, रामनाथ मंदिर, मंगेशी मंदिर, ब्रह्मा मंदिर, नागेश मंदिर, तांबडी सुरला महादेव मंदिर, महलासा मंदिर, श्री शांतादुर्गा मंदिर, सप्तकोटेश्वर मंदिर, मारुति मंदिर

गोवा जाने का सबसे अच्छा समय

नवंबर से फरवरी

5. गुजरात, भारत

गुजरात भारत का एक सुखी, संपूर्ण राज्य है जो मिलनसार लोगों और अपनी मेहमानगति के लिए जाना जाता है, जो भारत के पश्चिम हिस्से में स्तिथ है। अपने 1600 किमी लंबे समुद्र किनारे से लेकर कच्छ में स्तिथ विशाल रण, द्वारका सोमनाथ जैसे पवित्र यात्रा धाम, गिरनार, पावागढ़, सापुतारा जैसी गगनचुंबी पर्वतमालाए, डॉन, सापुतारा जैसे हिल स्टेशन, गिर में वनों के राजा शेरों का अभयारण्‍य, कच्‍छ में जंगली गधों का अभयारण्‍य, पाटन की रानीकि वाव, मोढेरा (सूर्यमंदिर) धोलावीरा, लोथल जैसे हिस्टोरिकल स्थान, पोरबंदर, द्वारका, सोमनाथ, दमास में स्तिथ बीच, इसके अलावा दुनियां की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, यहां घूमने एक महीना भी कम पड़ जायेगा। 

गुजरात में क्या करें ?

गिर नेशनल पार्क और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को विजिट करें जहां आपको शेरो को देखने का मोका मिल सकता है।
माधवपुर और डूमास जैसे बीच पर क्वालिटी टाइम बिताए।
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को भी देख सकते है।
(द्वारका,सोमनाथ) जैसे प्रसिद्ध यात्रा धामों के दर्शन को जा सकते है।
कच्छ के रण को देखने जाए।
अगर आपको हिस्ट्री में दिलचस्पी है तो लोथल, धोलावीरा जैसी हिस्टोरिकल जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।
यहां का फेमस खाना ढोकला, फाफड़ा, गुजराती थाली, बाजरे का रोटला, खांडवी, कच्छी दाबेली, और अन्य चीजे...

गुजरात में आने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं

1. द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात...
2. कच्छ का रण, गुजरात...
3. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात... 
4. गिर नेशनल पार्क, गुजरात... 
5. सापुतारा हिलस्टेशन, गुजरात... 
6. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात...
7. सूर्य मंदिर मोढ़ेरा, गुजरात...
8. रानि की वाव, गुजरात...
9. लोथल, धोलावीरा एनसीएंट प्लेस, गुजरात...
10. पावागढ़, आर्किलॉजिकल पार्क, गुजरात...

गुजरात जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से फरवरी 

6. महाराष्ट्र, भारत 

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के पश्चिमी क्षेत्र में बसा हुआ है। यह अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड्स के लिए भी फेमस हैं। महाराष्ट्र में घूमने के लिए कई प्रसिद्ध जगहें है जो प्रवासियों को बिलकुल ही निराश नहीं करती। महाराष्ट्र में पहाड़ी इलाकों से लेकर बिच (समुद्री तट), हिलस्टेशन और पौराणिक मंदिर, पौराणिक किल्ले और पौराणिक गुफाएं देखने को मिलती है। यह प्रवासियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। खासकर के एलोरा की गुफाओं में बसा कैलाश मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशी प्रवासियों को भी आश्चर्य में डाल देता है। 

महाराष्ट्र में क्या करें ?

अजंता एलोरा एवम एलीफेंटा की गुफाओं की मुलाक़ात ले।
माथेरान हिलस्टेशन की मुलाकात ले।
12 ज्योर्तिंलिंग में से एक त्रयंबकेश्वर ज्योर्तिंलिंग की मुलाक़ात ले।
लोनावाला खंडाला हिलस्टेश के पहाड़ी क्षेत्रों में जाए।
महाबलेश्वर मंदिर, पंचगनी हिलस्टेशन की मुलाक़ात ले।
यहां का लोकल स्ट्रीट फूड खाना ना भूले।
यहां आप लोकल स्ट्रीट में आप शॉपिंग कर सकते है।
यहां के क्लब में आप नाईट लाइफ एन्जॉय कर सकते है।


महाराष्ट्र में आने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं

1. अजंता गुफाए (कैलाश मंदिर), महाराष्ट्र...
2. एलोरा गुफाए, महाराष्ट्र...
3. एलिफेंटा गुफाए, महाराष्ट्र...
4. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र...
5. माथेरान, महाराष्ट्र...
6. पंचगनी, महाराष्ट्र...
7. त्रयंबकेश्वर, महाराष्ट्र...
8. लोनावाला खंडाला हिलस्टेशन, महाराष्ट्र...
9. पंढरपुर, महाराष्ट्र...
10. मालशेज घाट, महाराष्ट्र...
11. भीमा शंकर, महाराष्ट्र...
12. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, महाराष्ट्र...

महाराष्ट्र जाने का सबसे अच्छा समय

अक्टूबर से फरवरी

7. जम्मू - कश्मीर, भारत 

भारत में स्तिथ स्वर्ग कश्मीर का शब्दों में वर्णन करना अतुलनीय है। यहां पर आश्चर्यजनक प्राकृतिक दृश्य और खूबसूरत झीलें, मनोरम झरने, ओर अत्याधिक परिपूर्ण पर्यटन स्थलों का खजाना है, जहां बर्फ से ढके पहाड़, हरे घास के मैदान, यहां बिताया गया समय सुखद और मन को असीम शांति प्रदान करता है। यह प्राकृतिक दृश्य मन पर कभी न भूलने वाली यादों की छाप छोड़ जाते है। जम्मू कश्मीर की कई जगहें ऐसी है जहां जाकर आप वही बस जाने की सोचते है। 

जम्मू कश्मीर में क्या करें ?

यहां के प्रसिध्द और सर्वाधिक लोकप्रिय स्थान यानी माता वैष्णुदेवी मंदिर की मुलाक़ात ले।
प्रसिद्ध हिलस्टेशन गुलमर्ग में जाना ना भूलें।
श्रीनगर में शिकारा की सवारी का आनंद ले।
रोगन जोश, कश्मीरी पुलाव, नदरू याखनी, सेवई, जैसे पारंपरिक व्यंजनों को चखें।
सोनमर्ग, पहलगाम जैसे हिलस्टेशन की मुलाक़ात ले।
दचीगाम नेशनल पार्क की मुलाक़ात ले।

जम्मू कश्मीर में आने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं


1. माता वैष्णुदेवी मंदिर, जम्मू कश्मीर...
2. आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर, जम्मू कश्मीर...
3. श्री अमरनाथजी की गुफा, जम्मू कश्मीर...
4. दचीगाम नेशनल पार्क, जम्मू कश्मीर...
5. सोनमर्ग, जम्मू कश्मीर...
6. गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर...
7. बेताब घाटी, जम्मू कश्मीर...
8. श्रीनगर, जम्मू कश्मीर...
​9. डोडा, जम्मू कश्मीर...
10. अरु घाटी, जम्मू कश्मीर...

जम्मू कश्मीर जाने का सबसे अच्छा समय

मार्च और अक्टूबर के बीच 

8. हिमाचल प्रदेश, भारत 

अपने प्राचीन इतिहास के साथ संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का ताज लगाए बैठा भारत का राज्य यानी हिमाचल प्रदेश। यहां पर प्रकृति इतनी मेहरबान है की हिमाचल के कण कण में आपको उसका एहसास होता है 
पर्यटकों के लिए यह अच्छा विकल्प है। यहां की जलवायु में भी भिन्नता के साथ आपको प्रकृति की मनोरम्य महक महसूस होती है। यहां अनेकों ऊंचे ऊंचे पहाड़ है जो यहां आने वाले प्रवासियों को मानसिक शांति प्रदान करते है।

हिमाचल में क्या करें ?

हिमाचल के प्रसिद्ध स्थल शिमला और मनाली की मुलाक़ात ले।
शिमला में स्तिथ जाखू झील की मुलाकात ले।
(इसके आप शिमला में अलावा रिज ऑफ शिमला, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, शिमला माल रोड, जाखू मंदिर, तत्तापानी, टॉय ट्रेन इन जगहों की मुलाक़ात ले सकते हैं)
यहां के लोकल स्टोर में गर्म कपड़े, शॉल, स्वेटर, जैकेट इत्यादि खरीदें लक्कड़ बाजार और माल रोड पर।
कांगड़ा जिले में स्तिथ माता ज्वाला देवी के दर्शन करें।
आप रेंट पर बाइक लेकर प्राकृतिक सुंदरता के बिच लॉन्ग राइड पर जा सकते है। 
स्कैंडल पॉइंट पर सूर्यास्त का नजारा देखें।

हिमाचल प्रदेश में आने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं

1. शिमला, हिमाचल प्रदेश...
2. कुल्लु, हिमाचल प्रदेश...
3. मनाली, हिमाचल प्रदेश...
4. कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश...
5. मलाना, हिमाचल प्रदेश...
6. बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश...
7. धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश...
8. लाहुल-स्पिति, हिमाचल प्रदेश...
9. कसौल, हिमाचल प्रदेश...
10. मैक्लोड़गंज, हिमाचल प्रदेश...

हिमाचल प्रदेश जाने का सबसे अच्छा समय

मार्च से जून, जुलाई

9. केरला, भारत

भगवान का अपना घर माना जाने वाला भारत का संस्कृति और अपने त्योहार के लिए प्रसिद्ध राज्य यानी केरल। देश विदेश के पर्यटकों में सर्वाधिक लोकप्रिय यह राज्य अपने पास अनेकों तीर्थ क्षेत्र, पर्वतीय स्थान, समुद्र तट क्षेत्रों के अलावा अपनी आद्रित्य प्राकृतिक सुंदरता को अपने अंदर समाए हुए है। केरल को नारियल की भूमि कहना भी गलत नहीं होगा यहां जहां आपकी नजर जायेगी वहां तक नारियेल ही दिखेंगे।

केरल में क्या करें ?

यहां के स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद जरूर चखें अगर आप वेजिटेरियन है तो वेज और नॉन वेजिटेरियन है तो नॉनवेज दोनो ऑपशन आपके लिए खुले है।
लोकल स्टोर में शोपिंग का लाभ उठाए।
यहां के हिलस्टेशन की मुलाकात ले।
यहां की संस्कृति और कला के बारे में जाने।
बोट की सवारी का आनंद उठाए।

 केरल में आने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं

1. मुन्नार, केरल...
2. वायानाड़, केरल...
3. अल्लेपी, केरल...
4. बेकल, केरल...
5. त्रिशूर, केरल...
6. जनार्दन स्वामी मंदिर, केरल...
7. पद्नास्वामी मंदिर, केरल... 
8. ठेकड़ी, केरल...
9. कुमारकोम, केरल...
10. कोजीकोड, केरल...

केरल जाने का सबसे अच्छा समय

सितंबर से मार्च 

10. तमिलनाडु, भारत

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत भूमि की सूची में भारत में स्तिथ तमिलनाडु भी एक है। तीर्थ क्षेत्र और मंदिरों की भूमि पर्यटकों में लोकप्रिय स्थान है। जो हर वर्ष लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। तमिलनाडु भी समृद्ध समुद्र तटों, तीर्थ स्थलों, हिल स्टेशनों से लेकर ऐतिहासिक स्थानों को अपने अंदर समाए बैठा है। यहां आने का प्लान बना रहे है तो यह राज्य पर्यटन के मामले में आपको बिलकुल भी निराश नहीं होने देगा।

तमिलनाडु में क्या करें ?

यहां का प्रसिध्द और स्वादिष्ट भोजन इडली, ढोसा, पोंगल, सेवई, उत्तपम, उपमा और वड़ा जरूर ट्राई करें।
यहां के लोकल मार्केट मे शोपिंग का लाभ उठाए और यहां की कला और संस्कृति से जुड़ी चीजे खरीदें।
यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है मीनाक्षी मंदिर, उसकी मुलाकात ले।
यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऊटी एक बार अवश्य जाएं।
कांजीवरम की सिल्क साड़ियाँ लोकप्रिय एवम प्रसिद्ध खरीदारी होगी।


तमिलनाडु में आने पर इन प्रसिद्ध स्थानों पर जरूर जाएं

1. बृहदेश्वर मंदिर, तमिलनाडु...
2. मीनाक्षी मंदिर, तमिलनाडु...
3. रामेश्वरम मंदिर, तमिलनाडु...
4. वेल्लोर, तमिलनाडु...
5. महाबलीपुरम, तमिलनाडु...
6. कुन्नूर, तमिलनाडु...
7. ऊटी, तमिलनाडु...
8. कैलाश मंदिर कांचीपुरम, तमिलनाडु...
9. राम सेतु, तमिलनाडु... 
10. तिरुनेलवेली, तमिलनाडु...
11. मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान, तमिलनाडु...
12. तंजावुर, तमिलनाडु...
13. अनामलाई टाइगर रिजर्व, तमिलनाडु...
14. पद्मनाभपुरम पैलेस, तमिलनाडु...
15.पांडिचेरी, तमिलनाडु...
16. धनुषकोडी, तमिलनाडु...

तमिलनाडु जाने का सबसे अच्छा समय

नवंबर के अंत और मार्च के मध्य के बीच 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ